,

धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, 15 अगस्त को शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद: 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस वर्ष जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम…

JP Bharat Share

धनबाद: 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस वर्ष जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित होगा।

बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां 13 अगस्त तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, चिकित्सकों की टीम, सुरक्षा व्यवस्था तथा आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सरकारी भवनों की साफ-सफाई व रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया।

स्वतंत्रता दिवस के दिन उपायुक्त सुबह विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं उप विकास आयुक्त, अनुमंडल दंडाधिकारी, एडीएम (विधि-व्यवस्था) तथा वरीय पुलिस अधीक्षक भी अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस वर्ष पहली बार बेलगड़िया स्थित जेआरडीए प्रशासनिक भवन में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्य समारोह की परेड में डीएपी, एनसीसी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, भारतीय स्काउट एंड गाइड तथा ग्रामीण पुलिस के जवान हिस्सा लेंगे। परेड का पूर्वाभ्यास 9 से 13 अगस्त तक शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा, जबकि 13 अगस्त को उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक तैयारियों का अंतिम निरीक्षण करेंगे।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों तथा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त की शाम न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 14 और 15 अगस्त की रात शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे भी लागू रहेगा।

बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंच संचालन, सुरक्षा, परेड, लाइव प्रसारण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports