, ,

झरिया में धूमधाम से मनाया गया श्री औदिच्य दिवस, सत्यनारायण कथा और दीपावली मिलन समारोह आयोजित

JP Bharat Shareझरिया, 24 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दिवाली के अवसर पर श्री कोलफील्ड औदिच्य ब्राह्मण समाज की ओर से श्री सत्यनारायण मंदिर में औदिच्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 906 में गुजरात के राजा…

JP Bharat Share

झरिया, 24 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दिवाली के अवसर पर श्री कोलफील्ड औदिच्य ब्राह्मण समाज की ओर से श्री सत्यनारायण मंदिर में औदिच्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 906 में गुजरात के राजा मूलराज सोलंकी ने रुद्र महालय मंदिर का निर्माण कराया था। इसके लिए उन्होंने उत्तर भारत से एक हजार विद्वान ब्राह्मणों को आमंत्रित किया था। इसी ऐतिहासिक परंपरा से सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज की पहचान जुड़ी हुई है।

इस अवसर पर श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान हितेश कुमार पंड्या और माया पंड्या सपत्नीक शामिल हुए। कथा वाचन योगेश जोशी ने किया। कथा के समापन पर सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

इसके बाद स्नेह सम्मेलन सह दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता डॉ. उपेंद्र दवे ने की। श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अनिल ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने किया। अंत में सभी ने सामूहिक प्रसाद भोजन ग्रहण किया।

आयोजन में होमेश जोशी, विपुल जानी, उमेश शाह, मिलन ओझा, शैलेश रावल सहित समाज के कई सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports