,

Dhanbad | IIT (ISM) धनबाद में 2 अगस्त को होगा ‘नशा मुक्त भारत’ संकल्प कार्यक्रम, युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी (वर्चुअल)

JP Bharat Shareधनबाद: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत 2 अगस्त को धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन लाइव प्रसारित किया जाएगा।…

JP Bharat Share

धनबाद: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत 2 अगस्त को धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन लाइव प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा, जिसमें आईआईटी (आईएसएम) के छात्र-छात्राओं के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवा, MY Bharat स्वयंसेवक, NSS स्वयंसेवक और युवा क्लबों के सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी सामूहिक रूप से “नशा मुक्ति शपथ” भी लेंगे।

इस अभियान का उद्देश्य वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए युवाओं को जागरूक करना और उन्हें जनभागीदारी एवं स्वयंसेवा से जोड़ना है। देशभर में इस अभियान के तहत 10 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी की उम्मीद है।

इसके साथ ही MY Bharat ने डिजिटल जनसहभागिता अभियान भी शुरू किया है। इच्छुक युवा 1 अगस्त तक MY Bharat पोर्टल पर जाकर “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” डिजिटल संकल्प ले सकते हैं। डिजिटल संकल्प लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

MY Bharat, धनबाद ने जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सफल बनाने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports