,

Dhanbad | साधु के वेश में घूम रहे ‘कालनेमि’ से रहें सावधान, मंगलसूत्र चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद पुलिस ने साधु का वेश धारण कर लोगों को झांसे में लेकर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बरोरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया सोने…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद पुलिस ने साधु का वेश धारण कर लोगों को झांसे में लेकर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बरोरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामला बरोरा थाना क्षेत्र की हरिणा कॉलोनी का है। पीड़ित संजीव प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे साधु के वेश में दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे। दक्षिणा मांगने के बहाने उन्होंने परिवार को बातचीत में उलझाया और करीब तीन ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।

शिकायत मिलने के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर बाघमारा डीएसपी अजित कुमार विमल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने हरिणा क्षेत्र में अभियान चलाकर तीन संदिग्ध बहुरूपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्येंद्र लाठीर (44 वर्ष), इंदल लाठीर (46 वर्ष) और सुमन कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बिहार के रोहतास जिले के आमझौर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बाघमारा डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि साधु, फकीर या अन्य किसी भी वेश में आने वाले अजनबियों से सतर्क रहें और उन्हें घर के भीतर प्रवेश देने या कीमती सामान के पास जाने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

इस कार्रवाई में कतरास अंचल निरीक्षक मो. रुस्तम, बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, एसआई मनोज कुमार, एएसआई लालचंद राम, हवलदार शिवचंद्र यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports