,

dhanbad धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 765 लंबित मामलों का निष्पादन

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद पुलिस ने लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए जुलाई माह में 765 मामलों में चार्जशीट एवं अंतिम प्रतिवेदन (Final Report) माननीय न्यायालय में समर्पित किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत वर्षों से लंबित कई मामलों…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद पुलिस ने लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए जुलाई माह में 765 मामलों में चार्जशीट एवं अंतिम प्रतिवेदन (Final Report) माननीय न्यायालय में समर्पित किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत वर्षों से लंबित कई मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया गया।

पुलिस समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई मामलों में अनुसंधान पूरा होने के बावजूद चार्जशीट या अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में दाखिल नहीं हो सका था। दस्तावेजों के सत्यापन, केस डायरी के संकलन और अन्य प्रक्रियागत औपचारिकताओं में देरी के कारण फाइलें लंबित थीं। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित मामलों की अलग-अलग समीक्षा की गई और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें तेजी से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस अभियान में अभियोजन शाखा प्रभारी मुकेश चौधरी, एसआई रजनीकांत तथा जिले के सभी थाना प्रभारियों और अनुसंधान पदाधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि न्यायालय में चार्जशीट और अंतिम प्रतिवेदन दाखिल होने से अब इन मामलों के ट्रायल में तेजी आएगी। इससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिलने की प्रक्रिया मजबूत होगी और आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी शीघ्र आगे बढ़ सकेगी।

उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के निष्पादन का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन मामलों में अभी चार्जशीट या अंतिम प्रतिवेदन दाखिल होना शेष है, उनकी भी नियमित समीक्षा कर जल्द न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। धनबाद पुलिस का उद्देश्य लंबित मामलों का बोझ कम कर न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तेज बनाना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports