,

रांची में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, हेमन्त सोरेन ने याद किया संघर्षमय जीवन

JP Bharat Shareरांची: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल पद्म भूषण सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजधानी रांची में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके संघर्ष, त्याग तथा झारखंड के लिए…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल पद्म भूषण सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजधानी रांची में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके संघर्ष, त्याग तथा झारखंड के लिए दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों और बलिदानियों की भूमि है, जहां अनेक लोगों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सर्वोच्च बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिबू सोरेन आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और आदर्श हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके सपनों के अनुरूप राज्य के विकास और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है।

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports