, ,

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए अहम निर्देश

JP Bharat Shareचिरकुंडा: निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को जुलाई 2026 की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लिलेश्वर महतो ने की। बैठक में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। गोष्ठी…

JP Bharat Share

चिरकुंडा: निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को जुलाई 2026 की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लिलेश्वर महतो ने की। बैठक में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

गोष्ठी के दौरान हाल के दिनों में दर्ज आपराधिक मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र उद्भेदन और निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित गश्त बढ़ाने, वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।

एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें और अपराधियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही आवश्यक है।

बैठक में निरसा थाना प्रभारी अजीत भारती, चिरकुंडा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा, मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार, एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी, पंचेत ओपी प्रभारी सुजीत कुमार, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी शेखर कुमार, कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports