, ,

पूर्वी टुंडी में विशेष कैंप से लोगों को बड़ी राहत, हाथों-हाथ मिले जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): सरकारी कार्यालयों के चक्कर और लंबी इंतजार की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से धनबाद जिला प्रशासन द्वारा पूर्वी टुंडी में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल की देखरेख में तहसील कचहरी पोखरिया में आयोजित इस कैंप में…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद): सरकारी कार्यालयों के चक्कर और लंबी इंतजार की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से धनबाद जिला प्रशासन द्वारा पूर्वी टुंडी में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल की देखरेख में तहसील कचहरी पोखरिया में आयोजित इस कैंप में आवेदकों को ऑन-द-स्पॉट जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए।

3 अगस्त से 7 अगस्त तक चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य छात्रों और ग्रामीणों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शैक्षणिक, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शिविर के दौरान अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी नवीन कुमार सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र कुमार ने आवेदनों की त्वरित जांच कर पात्र आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए। पारदर्शी और तेज प्रक्रिया के कारण लोगों को घंटों की बजाय कुछ ही समय में दस्तावेज प्राप्त हो गए।

कैंप में पहुंचे स्थानीय युवक हुसैन अंसारी को मात्र दो घंटे के भीतर जाति प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए अन्य ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं से भी शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा तथा सरकारी सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे छात्रों को प्रवेश, छात्रवृत्ति और अन्य आवश्यक कार्यों में भी काफी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर मोहलीडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतलाल बाबा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमार, वार्ड सदस्य, स्थानीय ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने जिला प्रशासन की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports