,

राजपूत विचार मंच की केंद्रीय बैठक संपन्न, धनबाद जिला कमेटी का हुआ गठन

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के होटल रतन विहार में शुक्रवार को राजपूत विचार मंच की केंद्रीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान धनबाद जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई। बैठक…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के होटल रतन विहार में शुक्रवार को राजपूत विचार मंच की केंद्रीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान धनबाद जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई।

बैठक में दिलीप सिंह को धनबाद जिला अध्यक्ष, उमेश सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष तथा विनोद सिंह को संगठन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद मंच के अध्यक्ष डी.एन. सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मंच के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और समाजहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजपूत विचार मंच समाज के विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा और युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगा।

बैठक में राजू कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, टूना सिंह, अक्षय सिंह, राहुल सिंह, शुभम सिंह, कुंदन सिंह, दिवाकर सिंह, सुमन कुमार सिंह, प्रीतम कुमार सिंह, आदित्य राज, अक्षयवर सिंह, प्रकाश सिंह, ददन सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, रिपु सिंह, जनार्दन सिंह, जयराम सिंह, कृष्ण सिंह, अमित सिंह, विनोद कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चुन्ना सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बबलू सिंह, ऋषि राज सिंह, प्रवीण सिंह सहित मंच के बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports