,

बिहार तस्करी से पहले अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को देख तस्कर फरार

JP Bharat Shareबरकाकाना/रामगढ़: झारखंड के बरकाकाना में आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार भेजी जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही तस्कर शराब से भरा सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरपीएफ ने मौके से बरामद…

JP Bharat Share

बरकाकाना/रामगढ़: झारखंड के बरकाकाना में आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार भेजी जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही तस्कर शराब से भरा सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए।

आरपीएफ ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप अवैध तस्करी के लिए बिहार भेजी जा रही थी। बरामद सामान को सुरक्षित रखकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports