, ,

साढ़े छह लाख की हैवी प्रेशर मशीन से जामाडोबा इंटकवेल की सफाई, झरिया में जल्द सामान्य होगी जलापूर्ति

JP Bharat Shareधनबाद/झरिया: जामाडोबा इंटकवेल के वाल्व और पाइपलाइन में कचरा, पत्थर व अन्य अवरोध जमा होने के कारण प्रभावित झरिया की पेयजल आपूर्ति को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए करीब साढ़े छह लाख रुपये प्रतिमाह के किराये पर हैवी प्रेशर मशीन लगाई गई है। झरिया…

JP Bharat Share

धनबाद/झरिया: जामाडोबा इंटकवेल के वाल्व और पाइपलाइन में कचरा, पत्थर व अन्य अवरोध जमा होने के कारण प्रभावित झरिया की पेयजल आपूर्ति को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए करीब साढ़े छह लाख रुपये प्रतिमाह के किराये पर हैवी प्रेशर मशीन लगाई गई है। झरिया विधायक रागिनी सिंह के निजी फंड से मशीन का भुगतान किए जाने की बात कही गई है।

रविवार को धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने जामाडोबा इंटकवेल पहुंचकर सफाई कार्य का दूसरी बार निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मशीन से चल रहे काम की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इंटकवेल के वाल्व और पाइपलाइन में कचरा व पत्थर जमा होने से पानी के प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसके चलते झरिया के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। अब हैवी प्रेशर मशीन के जरिए पाइपलाइन और वाल्व की सफाई कर अवरोध हटाने का काम किया जा रहा है।

झरिया-1 में जलापूर्ति बहाल करने की तैयारी

महापौर संजीव सिंह ने बताया कि सफाई कार्य तेजी से कराया जा रहा है। झरिया-1 क्षेत्र में काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद जामाडोबा और झरिया-2 के अन्य इलाकों में भी पानी की आपूर्ति सामान्य करने की योजना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या को गंभीरता से लिया जाए और खराबी सामने आते ही उसका तत्काल समाधान किया जाए।

बारिश और तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई थी व्यवस्था

झरिया एसडीओ कृपा शंकर ने बताया कि तकनीकी कारणों से कभी-कभी जलापूर्ति प्रभावित होती है। इसके अलावा पिछले दिनों हुई लगातार बारिश का भी व्यवस्था पर असर पड़ा था। फिलहाल आवश्यक तकनीकी कार्य कराया जा रहा है और विभाग की ओर से जलापूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

केंदुआ-कुसुंडा समेत अन्य क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

महापौर ने कहा कि जामाडोबा इंटकवेल की सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार का लाभ झरिया के अलावा केंदुआ, कुसुंडा समेत धनबाद विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों को भी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल लोगों की मूलभूत जरूरत है और इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

रागिनी सिंह ने कहा—पानी के लिए परेशान नहीं होने देंगे

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि जामाडोबा इंटकवेल में जमा कचरे और पत्थरों के कारण पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा था। समस्या के तत्काल समाधान के लिए करीब साढ़े छह लाख रुपये प्रतिमाह के किराये पर हैवी प्रेशर मशीन मंगाई गई है, जिसका भुगतान उनके निजी फंड से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि झरिया की जनता को पेयजल के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जलापूर्ति से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मशीन के जरिए पाइपलाइन और वाल्व में जमा अवरोधों को हटाकर पानी का प्रवाह सामान्य करने का काम जारी है।

बारिश के बीच भी जारी रहा सफाई कार्य

लगातार बारिश के बावजूद जामाडोबा इंटकवेल में सफाई का काम जारी रहा। महापौर ने मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा उन्हें बारिश से बचाव के लिए छाते वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान जेई आशुतोष राणा, जेई पंकज मंडल, विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर जेना, अखिलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, बप्पी बाउरी, रामजीत भुइंया, अनिल शर्मा, राहुल सिंह और जितेंद्र राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports