धनबाद: अगर आप मंगलवार, 11 अगस्त को ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले ट्रेन का अपडेट जरूर जांच लें। धनबाद मंडल के निमियाघाट-तेतुलमारी रेलखंड के बीच इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा, जबकि कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।
11 अगस्त को प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनें:
- 13503 वर्दमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का परिचालन धनबाद तक ही किया जाएगा।
- 13504 हटिया-वर्दमान मेमू एक्सप्रेस धनबाद से ही वर्दमान के लिए रवाना होगी। यानी धनबाद-हटिया के बीच इसका परिचालन प्रभावित रहेगा।
- 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस को कोलकाता से 95 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा।
- 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर वाराणसी से 60 मिनट की देरी से चलेगी।
- 53347 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर गोमो से 180 मिनट यानी 3 घंटे की देरी से रवाना होगी।
- 13320 रांची-दुमका बाबा धाम एक्सप्रेस रांची से 90 मिनट की देरी से खुलेगी।
- 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस का परिचालन महुदा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।
रेल परिचालन में बदलाव के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है। ऐसे में यात्रा से पहले ट्रेन के ताजा परिचालन समय और स्थिति की पुष्टि कर लेना बेहतर होगा।
















