,

राजगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

JP Bharat Shareधनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के पास एनएच-19 पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक…

JP Bharat Share

धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के पास एनएच-19 पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से पांडरपाला स्थित अपने घर से निकले थे। इसी दौरान चालीबंगला के समीप उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद राजगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया है।

अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हादसे के कारणों और वाहन की पहचान को लेकर जांच जारी है।

इधर, दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सैजान तबरेज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रहमतगंज और पांडरपाला क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने एनएच-19 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी से वाहन चलाने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports