, ,

dhanbad तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर; धर्मजीत सिंह ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

JP Bharat Shareगोविंदपुर : धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत के नूतनडीह गांव में तालाब में नहाने के दौरान हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि ऋतिक राय और आनंद…

JP Bharat Share

गोविंदपुर : धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत के नूतनडीह गांव में तालाब में नहाने के दौरान हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि ऋतिक राय और आनंद राय तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में आनंद राय की मौत हो गई, जबकि ऋतिक राय को गंभीर हालत में बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता धर्मजीत सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद धर्मजीत सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल ऋतिक राय के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चे के इलाज और स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने तालाब और अन्य जलस्रोतों के आसपास बच्चों की निगरानी और सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports