,

asansol रेस्टोरेंट्स में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, खराब बिरयानी मौके पर कराई गई नष्ट

JP Bharat Shareआसनसोल : शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शनिवार को कई रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया। भगत सिंह मोड़ से जुबली मोड़ तक विभिन्न छोटे-बड़े रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री, स्वच्छता और रखरखाव की स्थिति की जांच की गई। जांच के दौरान एक बिरयानी…

JP Bharat Share

आसनसोल : शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शनिवार को कई रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया। भगत सिंह मोड़ से जुबली मोड़ तक विभिन्न छोटे-बड़े रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री, स्वच्छता और रखरखाव की स्थिति की जांच की गई।

जांच के दौरान एक बिरयानी दुकान में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर अधिकारियों ने उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंग या संदिग्ध रसायनों के इस्तेमाल की आशंका भी सामने आई। टीम ने संदिग्ध सामग्री के नमूने जांच के लिए लिए, जबकि खराब खाद्य पदार्थों को मौके पर ही हटवा दिया गया।

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के अनुसार, लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports