,

dhanbad रील बनाने के विवाद में मारपीट का आरोप, भूली थाना में लिखित शिकायत

JP Bharat Shareधनबाद : भूली में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप तक पहुंच गया। भूली ए ब्लॉक निवासी ऋषि प्रकाश ने अमन पंडित उर्फ आर्यन केल्विन समेत कई लोगों के खिलाफ भूली थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के…

JP Bharat Share

धनबाद : भूली में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप तक पहुंच गया। भूली ए ब्लॉक निवासी ऋषि प्रकाश ने अमन पंडित उर्फ आर्यन केल्विन समेत कई लोगों के खिलाफ भूली थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, ऋषि प्रकाश अपनी दादी को आजाद नगर स्थित चाचा के घर पहुंचाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ए ब्लॉक दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की। ऋषि का आरोप है कि वहां से किसी तरह घर पहुंचने के बाद भी आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और परिजनों के साथ मारपीट की।

आरोप है कि इस दौरान ऋषि के भाई रोहण प्रताप पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जबकि उनके चाचा दीपक कुमार सिंह को लाठी से चोट लगी। ऋषि ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया है।

घायल दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रील बनाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के बाद घर पर हमला किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports