,

deoghar चितरा-नारंगी सड़क पर स्कूल वैन और पिकअप की टक्कर, बच्ची की मौत; कई बच्चे घायल

JP Bharat Shareदेवघर : चितरा-नारंगी मुख्य मार्ग पर मंझलीबाद के पास मंगलवार को स्कूल वैन और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एमडी एकेडमी की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि स्कूल वैन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा…

JP Bharat Share

देवघर : चितरा-नारंगी मुख्य मार्ग पर मंझलीबाद के पास मंगलवार को स्कूल वैन और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एमडी एकेडमी की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि स्कूल वैन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को उनके घर पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान मंझलीबाद के पास सामने से आ रही पिकअप वैन ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में बैठे कई बच्चे घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पहुंचकर घायल बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर के कुंडा स्थित अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायल बच्चों का उपचार जारी है।

बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से मंझलीबाद और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों को लेकर जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports