,

धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में टेंडर को लेकर विवाद, स्थानीय और बाहरी संवेदकों में मारपीट; दो हिरासत में

JP Bharat Shareधनबाद: भवन प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को टेंडर को लेकर विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब स्थानीय और बाहरी संवेदकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, भवन प्रमंडल की ओर से…

JP Bharat Share

धनबाद: भवन प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को टेंडर को लेकर विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब स्थानीय और बाहरी संवेदकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, भवन प्रमंडल की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से कुछ संवेदक एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए धनबाद स्थित भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय संवेदकों ने बाहरी संवेदकों की मौजूदगी का विरोध किया।

बताया जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

स्थानीय संवेदकों ने जताया विरोध

स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि धनबाद के स्थानीय ठेकेदारों को पहले से ही पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बाहरी संवेदकों के टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने की बात सामने आई है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी स्थिति

भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कार्यालय परिसर में विवाद और मारपीट की स्थिति किन परिस्थितियों में उत्पन्न हुई।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports