, ,

लिलोरी पथरा में गोफ बनने से दहशत, प्रभावित परिवारों से मिले जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह

JP Bharat Shareझरिया: झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लिलोरी पथरा में सुमित कुमार के घर के बाहर एक-दो दिन पूर्व अचानक गोफ बनने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति…

JP Bharat Share

झरिया: झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लिलोरी पथरा में सुमित कुमार के घर के बाहर एक-दो दिन पूर्व अचानक गोफ बनने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अभिषेक सिंह ने गोफ स्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास रहने वाले प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में भूमिगत आग और जमीन धंसने की घटनाओं के कारण लोगों के बीच हमेशा भय बना रहता है। प्रभावित परिवारों ने जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास कराने की मांग रखी।

अभिषेक सिंह ने कहा कि लिलोरी पथरा सहित झरिया के सभी अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटनास्थल की तत्काल जांच कराने और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जो परिवार अब भी असुरक्षित क्षेत्रों में रहने को मजबूर हैं, उनके पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए, ताकि किसी भी संभावित हादसे से पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

अभिषेक सिंह ने कहा कि जनता मजदूर संघ प्रभावित परिवारों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहा है और आगे भी उनके अधिकार एवं सुरक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।

मौके पर मृणाल कांत सिंह, प्रीतम रवानी, रत्नेश यादव, राजीव पांडेय, राजू महतो, अमर प्रसाद, बुद्धू राम, प्रेम राम, रंजीत मंडल, रविंदर राय, राजेश कुमार, चंदन राम, कुणाल राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports