,

धनबाद के बापी घोषाल लगातार दूसरी बार बने ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के वरीय उपाध्यक्ष

JP Bharat Shareधनबाद: ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के आम चुनाव में धनबाद के चर्चित वेडिंग फोटोग्राफर एवं झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष बापी घोषाल को लगातार दूसरी बार फेडरेशन का वरीय उपाध्यक्ष चुना गया है। नई दिल्ली स्थित द पार्क होटल में आयोजित चुनाव में देश के 11 राज्यों से फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रतिनिधि…

JP Bharat Share

धनबाद: ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के आम चुनाव में धनबाद के चर्चित वेडिंग फोटोग्राफर एवं झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष बापी घोषाल को लगातार दूसरी बार फेडरेशन का वरीय उपाध्यक्ष चुना गया है। नई दिल्ली स्थित द पार्क होटल में आयोजित चुनाव में देश के 11 राज्यों से फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

चुनाव के दौरान फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पंजाब के गुरनाम सिंह को संरक्षक, पटना के राकेश तिवारी को अध्यक्ष और लखनऊ के दिनेश चंद्र वर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। ओडिशा के चित्ररंजन पात्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में झारखंड के जमशेदपुर निवासी अभिमन्यु कुमार, पश्चिम बंगाल के दीपांकर साह, हरियाणा के संजीव ढल और बिहार के विष्णु शंकर को सह सचिव बनाया गया है। चुनाव के बाद विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

बापी घोषाल लंबे समय से फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विभिन्न राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय फोटोग्राफी संगठनों में उनकी भागीदारी रही है। फोटोग्राफर्स के बीच उन्हें संगठनकर्ता और मार्गदर्शक के तौर पर भी पहचान मिली है।

लगातार दूसरी बार फेडरेशन के वरीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर धनबाद और झारखंड के फोटोग्राफर्स में खुशी का माहौल है। फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी देशभर के फोटोग्राफर्स की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के साथ-साथ इस उद्योग के विकास के लिए भी प्रभावी पहल करेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports