, ,

संस्कृत पाठशाला में गूंजी गणेश वंदना, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

JP Bharat Shareझरिया (धनबाद): स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत पाठशाला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को गणेश वंदना का अभ्यास कराने के साथ हुई। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। विशेष कक्षा…

JP Bharat Share

झरिया (धनबाद): स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत पाठशाला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को गणेश वंदना का अभ्यास कराने के साथ हुई। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

विशेष कक्षा के दौरान बच्चों को संस्कृत भाषा को दैनिक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृत संभाषण, अंताक्षरी, पहाड़ा और संस्कृत गीतों का अभ्यास कराया गया। शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने किया।

कार्यक्रम में वैद्य सुखलाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पहले वितरित किए गए औषधीय पौधों और बीजों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन बच्चों के पौधे अंकुरित हो चुके हैं, वे उन्हें आगामी रविवार को पाठशाला लेकर आएं।

उन्होंने बताया कि पौधों की बेहतर देखभाल करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस पहल के जरिए बच्चों में संस्कृत शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर दिवंगत अशोक सेठ के परिजनों की ओर से बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पाठशाला के विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अनन्या तिवारी, आराध्या वर्मा, प्राची कुमारी, त्रिशा कुमारी, सानवी कुमारी, सुहानी कुमारी, दीपिका कुमारी, अनमोल कुमार, श्लोक कुमार, सत्या गुप्ता, सुमित मिश्रा, आर्यन कुमार, दिव्यांश सिंह, रौनक कुमार, इशांत सिंह, अनय, अनमोल तिवारी, प्रभात पाण्डेय, प्रथम पांडे, अर्णब कुमार, राजवीर कुमार, अभी कुमार, पूरब कुमार, शिवांश कुमार, लव्यांश कुमार, रितुराज कुमार, देवम कुमार, अर्णव कुमार साव, सूरज ठक्कर, विष्णु, रौनक, हर्ष और युगबीर सहित अन्य शिक्षार्थी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports