,

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ढुल्लू महतो ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद ढुल्लू महतो ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सांसद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक रिक्तता पैदा हुई है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports