पूर्वी टुंडी: भाजपा पूर्वी टुंडी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लाभुकों के साथ बैठक करने और केंद्र सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की योजना है।
कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस दौरान मंडल पदाधिकारियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा सेवा कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।
















