,

रांची में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा पंडालों और विसर्जन व्यवस्था पर सख्ती

JP Bharat Shareरांची: आगामी गणेश चतुर्थी, करम पर्व, दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और काली पूजा को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधि-व्यवस्था, यातायात, बिजली, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता और विसर्जन व्यवस्था की समीक्षा की गई। प्रशासन ने पूजा समितियों को बिजली के…

JP Bharat Share

रांची: आगामी गणेश चतुर्थी, करम पर्व, दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और काली पूजा को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधि-व्यवस्था, यातायात, बिजली, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता और विसर्जन व्यवस्था की समीक्षा की गई।

प्रशासन ने पूजा समितियों को बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मर के पास पंडाल नहीं बनाने का निर्देश दिया है। पंडालों में सुरक्षित वायरिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग और पर्याप्त अग्निशमन उपकरण रखना अनिवार्य किया गया है।

विसर्जन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की MVI जांच, चालक के वैध लाइसेंस और नो-एल्कोहोल टेस्ट के बाद ही वाहन संचालन की अनुमति देने को कहा गया है। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

करम और छठ को देखते हुए तालाबों व घाटों की सफाई, रोशनी, सुरक्षित आवागमन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दीपावली में पटाखों से जुड़े नियमों का पालन कराने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने को भी कहा गया है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने का निर्देश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports