,

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 536 यात्री पकड़े गए

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद मंडल में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 10 सितंबर 2026 को सुनियोजित तरीके से दिन-रात चले इस अभियान में स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गई। अभियान के दौरान 536 यात्रियों को पकड़ा…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद मंडल में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 10 सितंबर 2026 को सुनियोजित तरीके से दिन-रात चले इस अभियान में स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गई।

अभियान के दौरान 536 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले और बिना बुक किए सामान के साथ सफर करने वाले यात्री शामिल थे।

इन यात्रियों से कुल 4,30,210 रुपये जुर्माना वसूला गया। पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।

टिकट जांच के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गई। धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म पर प्रवेश और रेल यात्रा के लिए उचित टिकट रखें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें।

रेलवे द्वारा बताया गया कि टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports