,

धनबाद पुलिस का अपराध पर शिकंजा, 406 नए मामलों के मुकाबले 450 कांडों का निष्पादन

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निपटारे को लेकर पुलिस ने अगस्त महीने में कार्रवाई तेज की। इस दौरान विभिन्न थानों में 406 नए आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने 450 कांडों का निष्पादन किया। पुलिस के अनुसार, जिले में लंबित मामलों की संख्या अब करीब 1,700 रह…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निपटारे को लेकर पुलिस ने अगस्त महीने में कार्रवाई तेज की। इस दौरान विभिन्न थानों में 406 नए आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने 450 कांडों का निष्पादन किया।

पुलिस के अनुसार, जिले में लंबित मामलों की संख्या अब करीब 1,700 रह गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने अगले दो महीनों में लंबित मामलों की संख्या 1,500 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

400 लंबित वारंटों का भी निष्पादन

अगस्त में पुलिस ने करीब 400 लंबित वारंटों का निष्पादन किया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 69 लाख रुपये का चालान वसूला गया।

पुलिस ने चोरी, बाइक चोरी, गृहभेदन और साइबर अपराध जैसे मामलों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना स्तर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports