9/11 हमले की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पीड़ितों को किया नमन, आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दोहराया

JP Bharat Shareनई दिल्ली: अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि 9/11 हमले…

JP Bharat Share

नई दिल्ली: अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि 9/11 हमले के पीड़ितों को याद करते हुए भारत उन परिवारों के साथ खड़ा है, जिनकी जिंदगी इस त्रासदी से हमेशा के लिए बदल गई।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत खुद लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का सामना करता रहा है। ऐसे में भारत आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और इसके खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेगा।

प्रधानमंत्री ने सितंबर 2014 में न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम की अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं। उस दौरान उन्होंने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

पीएम मोदी का यह संदेश आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद तथा उसे समर्थन देने वाले तत्वों के विरुद्ध सामूहिक कार्रवाई की मांग को रेखांकित करता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports