JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के फॉर्म 12 नवंबर से होंगे शुरू, 4 दिसंबर तक मिलेगा मौका

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, विद्यार्थी 12 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, विलंब शुल्क के साथ…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर दी गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, विद्यार्थी 12 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

परीक्षा फॉर्म जैक के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। बोर्ड ने स्कूलों और कॉलेजों को विद्यार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया समय पर पूरी कराने तथा सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करने का निर्देश दिया है।

विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports