,

धनबाद में 13 सितंबर को विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ का वार्षिक अधिवेशन, रक्तदान शिविर भी लगेगा

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ की ओर से 13 सितंबर 2026 को न्यू टाउन हॉल, धनबाद में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। संघ ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। संघ के अनुसार, अधिवेशन में धनबाद जिले की सभी 17 शाखाओं के पदाधिकारी, सदस्य और…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ की ओर से 13 सितंबर 2026 को न्यू टाउन हॉल, धनबाद में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। संघ ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

संघ के अनुसार, अधिवेशन में धनबाद जिले की सभी 17 शाखाओं के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से भी प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।

अधिवेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

संघ का कहना है कि यह वार्षिक अधिवेशन संगठन की एकजुटता, मजबूती और सामाजिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर होगा। बड़ी संख्या में सदस्यों और प्रतिनिधियों की भागीदारी से कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।

प्रेस वार्ता में चेयरमैन तेज व्रत सिन्हा, उप चेयरमैन सुशील कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष महादेव मंडल, महासचिव शिवकुमार बनर्जी, उपाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा, संरक्षक दिनेश कुमार मंडल, केंद्रीय सलाहकार बबलू पाण्डेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports