बोकारो: CRIF योजना के तहत सेक्टर-6 स्थित शास्त्री चौक से तेलमच्चो तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क के निर्माण कार्य का आज संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया।
करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद बोकारो में आवागमन और बेहतर होने की उम्मीद है। फोर-लेन सड़क से लोगों को अधिक सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी।
इस सड़क परियोजना को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शास्त्री चौक से तेलमच्चो और आसपास के इलाकों में आवागमन को गति मिलने की उम्मीद है।
















