,

Dhanbad: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

JP Bharat Shareधनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में धनबाद के जगजीवन नगर में भी यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र…

JP Bharat Share

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में धनबाद के जगजीवन नगर में भी यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचाया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बाइक रैली के साथ मशाल जुलूस निकाला।

सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह और विधायक शत्रुघ्न महतो ने हाथों में मशाल लेकर यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले सांसद ढुल्लू महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

आयोजकों के अनुसार, सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य राजनीति में सेवा, विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports