,

Ranchi: ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत रांची में विकसित भारत संकल्प सभा, बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

JP Bharat Shareरांची : रांची के ओटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।…

JP Bharat Share

रांची : रांची के ओटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलखो समेत कई नेता मौजूद रहे।

सभा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश सेवा तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को आगे रवाना किया गया।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मूल मंत्र ‘नेशन फर्स्ट’ रहा है और इसी भावना के साथ भाजपा के कार्यकर्ता देशहित में काम कर रहे हैं।

संजय सेठ ने कहा कि भारत विनिर्माण, तकनीक और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश को दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य देश के सामने है। इसके साथ ही स्वदेशी विमान निर्माण, तकनीकी आत्मनिर्भरता, बेहतर ओलंपिक प्रदर्शन और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था जैसे लक्ष्यों को भी आगे बढ़ाने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी और मानव संसाधन भारत की महत्वपूर्ण ताकत है। युवाओं की क्षमता और तकनीकी विकास के जरिए भारत वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports