,

रणधीर वर्मा चौक पर चला स्वच्छता अभियान, हर रविवार सामूहिक सफाई का संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद, 13 सितंबर: ‘मैं हूं धनबाद’ और धनबाद नगर निगम के सौजन्य से रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान धरना स्थल सहित आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान ‘मैं हूं धनबाद’ की अध्यक्ष पूजा रत्नाकर ने कहा कि स्वच्छ…

JP Bharat Share

धनबाद, 13 सितंबर: ‘मैं हूं धनबाद’ और धनबाद नगर निगम के सौजन्य से रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान धरना स्थल सहित आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।

अभियान के दौरान ‘मैं हूं धनबाद’ की अध्यक्ष पूजा रत्नाकर ने कहा कि स्वच्छ धनबाद बनाना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से धनबादवासियों के सहयोग से प्रत्येक रविवार सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर के अलग-अलग वार्डों में भी स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाना चाहते हैं, वे ‘मैं हूं धनबाद’ से संपर्क करें। संगठन ने नागरिकों के सहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया है।

संगठन के सचिव सनोज कुमार ने कहा कि अधिकारों की बातें बहुत हुईं, अब नागरिकों को अपने कर्तव्यों का भी निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने आम लोगों से अभियान से जुड़कर स्वच्छता कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

स्वच्छता अभियान में नंदन कुमार बर्नवाल, शुभम कुमार निषाद, निलेश पांडेय, पवन कुमार, संतोष कुमार, रवि, राहुल कुमार सिंह, अमित कुमार, शुभम निषाद (झरिया), नगर निगम के सफाईकर्मी समेत अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान लोगों ने संदेश दिया कि “धनबाद हमारा है, स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है।”


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports