पूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी स्थित लटानी दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया।
बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की सुगम व्यवस्था और पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने पूजा को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
बैठक में महादेव कुमार, वासुदेव कुमार, प्रतुल्य दत्त, दिलीप मंडल, श्यामपद दत्त, प्रताप पाल, सुबोध कुमार, सुधीर गोराई, सुधीर कुमार, प्रमोद मंडल, बिनोद कुमार, हिरेन दत्त, अजय दत्त, कन्हाई मंडल, निर्मल दत्त, चितरंजन चंद्र समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।
















