,

देवघर में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा, हथियारों के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

JP Bharat Shareदेवघर: नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित कुख्यात अपराधी विकास पलिवार उर्फ भाखड़ बोस समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक ब्लैक स्कॉर्पियो बरामद करने का दावा किया है।…

JP Bharat Share

देवघर: नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित कुख्यात अपराधी विकास पलिवार उर्फ भाखड़ बोस समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक ब्लैक स्कॉर्पियो बरामद करने का दावा किया है।

फिल्म देखने पहुंचे परिवार से मारपीट और रंगदारी का आरोप

मामला 11 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। अमरनाथ केशरी अपने परिवार के साथ वीआईपी आईलेक्स में फिल्म देखने पहुंचे थे। इसी दौरान इंटरवल के समय आरोपियों द्वारा उनके बेटे के साथ मारपीट करने और रंगदारी मांगने का आरोप है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

ब्लैक स्कॉर्पियो से घूम रहे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को सूचना मिली कि कुछ आरोपी हथियारों के साथ ब्लैक स्कॉर्पियो में सदर अस्पताल इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरिशरणम कुटिया के पीछे घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पलिवार उर्फ भाखड़ बोस, रिषभ राज उर्फ रिषभ केसरी, सौरभ श्रृंगारी और प्रशांत कुमार झा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनका संबंध संगठित अपराध से होने की जांच की जा रही है। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports