धनबाद: गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2026 के रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान कुल 8 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
शिविर के संयोजक एवं प्रभारी तथा गणेश पूजा समिति के सह-कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा ने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष चौहान, राजू सिंह, रवि शेखर, वीरेंद्र सिन्हा, मनीष रंजन और नीरज केशरी समेत अन्य सदस्यों की भूमिका रही।
आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी समिति की ओर से सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
















