,

हिंदी दिवस पर मानस इंटरनेशनल स्कूल की दोनों शाखाओं में विविध कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

JP Bharat Shareधनबाद: हिंदी दिवस के अवसर पर मानस इंटरनेशनल स्कूल की बाबूडीह और हाउसिंग कॉलोनी शाखा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और भाषण, पोस्टर सहित विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को सामने रखा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी…

JP Bharat Share

धनबाद: हिंदी दिवस के अवसर पर मानस इंटरनेशनल स्कूल की बाबूडीह और हाउसिंग कॉलोनी शाखा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और भाषण, पोस्टर सहित विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को सामने रखा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और पहचान से जोड़ते हुए इसके सम्मान और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग का संदेश दिया। शिक्षकों ने भी बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान से जुड़ी भाषा है। वहीं को-फाउंडर सीमा सिन्हा ने कहा कि हिंदी का सम्मान हमारी संस्कृति और विरासत के सम्मान के समान है।

बाबूडीह शाखा की प्रिंसिपल रेखा उपाध्याय ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से हिंदी के प्रति प्रेम को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वाइस प्रिंसिपल रीता ड्रोलिया ने कहा कि हिंदी का प्रयोग हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports