, ,

गोविंदपुर सड़क हादसे में युवक की मौत, कंपनी ने दिया 3.50 लाख रुपये मुआवजा; पत्नी को नौकरी का आश्वासन

JP Bharat Shareगोविंदपुर: थाना क्षेत्र के फकीरडीह चौक पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में आसनबनी-2 पंचायत के तिलावनी निवासी विदेशी मलिक के पुत्र दीपक कुमार मलिक की मौत हो गई थी। घटना के बाद मंगलवार को मृतक के परिजनों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच मुआवजे और रोजगार को लेकर वार्ता हुई। वार्ता के दौरान…

JP Bharat Share

गोविंदपुर: थाना क्षेत्र के फकीरडीह चौक पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में आसनबनी-2 पंचायत के तिलावनी निवासी विदेशी मलिक के पुत्र दीपक कुमार मलिक की मौत हो गई थी। घटना के बाद मंगलवार को मृतक के परिजनों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच मुआवजे और रोजगार को लेकर वार्ता हुई।

वार्ता के दौरान कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को 3 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके साथ ही मृतक की पत्नी सीता मलिक को कंपनी में आजीवन नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया।

मुआवजा और रोजगार को लेकर हुई वार्ता में समाजसेवी सह क्षेत्र संख्या 12 के भावी जिला परिषद प्रत्याशी शमीम अंसारी, 20 सूत्री गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी, राजकिशोर महतो, अकबर अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कंपनी प्रतिनिधियों की ओर से मुआवजा और रोजगार का आश्वासन मिलने के बाद मृतक के परिजनों के साथ वार्ता में सहमति बनी। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports