,

दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो जीवन अधूरा है: धनबाद SSP प्रभात कुमार

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद प्रेस क्लब और 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से आयोजित दो दिवसीय मानसून खेल महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर SSP प्रभात कुमार ने कहा…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद प्रेस क्लब और 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से आयोजित दो दिवसीय मानसून खेल महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खेल महोत्सव का उद्घाटन किया।

इस मौके पर SSP प्रभात कुमार ने कहा कि पत्रकार हों या पुलिसकर्मी, सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके साथ ही हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में किसी न किसी खेल को जरूर शामिल करना चाहिए। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और व्यक्ति कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रह सकता है।

उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव से टीम भावना, आपसी सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उद्घाटन के दौरान SSP ने पत्रकारों के साथ बैडमिंटन भी खेला।

चार खेलों में 200 से अधिक पत्रकार ले रहे हिस्सा

मानसून खेल महोत्सव के तहत बैडमिंटन, कैरम, लूडो और शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े 200 से अधिक पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा फन गेम के तहत बैलून शूटिंग भी आयोजित की जा रही है।

99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्याम पांडेय ने कहा कि पत्रकारों का काम काफी भागदौड़ भरा होता है। ऐसे आयोजनों से उन्हें मानसिक रूप से राहत और आपसी मेलजोल का अवसर मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी पत्रकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खास तैयारियां

दो दिवसीय खेल महोत्सव के लिए 99 ग्रुप के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। परिसर में दो सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जहां पत्रकार तस्वीरें ले सकेंगे।

गुरुवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के मुकाबले होंगे। इसके बाद दूसरी पाली में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्य और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports