भागलपुर/पीरपैंती: जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय काजीवाड़ा परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत वृहद सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। सामूहिक श्रमदान के जरिए स्वच्छ और साफ-सुथरे वातावरण के प्रति लोगों को जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।
















