,

धनबाद में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश का आरोप, मेमको मोड़ पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

JP Bharat Shareधनबाद: मेमको मोड़ स्थित नालंदा कॉटेज के पास दिनदहाड़े एक आदिवासी युवक के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। बताया जा रहा है कि सुसनीलेवा निवासी युवक को कुछ अज्ञात लोगों…

JP Bharat Share

धनबाद: मेमको मोड़ स्थित नालंदा कॉटेज के पास दिनदहाड़े एक आदिवासी युवक के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि सुसनीलेवा निवासी युवक को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल अपहरण की कोशिश के पीछे कौन लोग थे और घटना की वास्तविक वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports