नई दिल्ली: प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ने लगा है। देश के कई हिस्सों में प्याज का खुदरा भाव ₹60 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दे रही है।
₹35 किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराने की कोशिश
सरकार की ओर से बफर स्टॉक के प्याज को ₹35 प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। NCCF और NAFED के अलावा मोबाइल वैन और ‘कांदा एक्सप्रेस’ के माध्यम से भी प्याज की बिक्री बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
खुले बाजार और सरकारी बिक्री में अंतर
खुले बाजार में जहां प्याज महंगे दाम पर बिक रहा है, वहीं सरकारी बिक्री केंद्रों पर बफर स्टॉक के जरिए कम कीमत पर प्याज उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और बाजार में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना है।
हालांकि, कई क्षेत्रों में खुदरा बाजार में प्याज के दाम अभी भी ऊंचे बने हुए हैं। आने वाले दिनों में कीमतों में राहत मुख्य रूप से प्याज की आवक, आपूर्ति और बाजार की मांग पर निर्भर करेगी।
















