सीतामढ़ी: डुमरा प्रखंड के केथरिया गांव में दिवंगत बैद्यनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई। इस दौरान परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सरकार की ओर से आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। इस दौरान दिवंगत बैद्यनाथ महतो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
















