,

पहाड़पुर में भव्य करम परब महोत्सव, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं तारा देवी

JP Bharat Shareसिंदरी/बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर शिव मंदिर प्रांगण में कला संस्कृति मंच की ओर से भव्य करम परब महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान तारा देवी ने सभी माता-बहनों को करम परब…

JP Bharat Share

सिंदरी/बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर शिव मंदिर प्रांगण में कला संस्कृति मंच की ओर से भव्य करम परब महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस दौरान तारा देवी ने सभी माता-बहनों को करम परब की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने झारखंड की संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए आयोजन समिति और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की।

आयोजन समिति ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने तारा देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया।

मौके पर भीखराजपुर पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, निर्मल महतो, विकास महतो, अरुण महतो, सुधीर महतो, साधु महतो सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports