,

पाण्डेयडीह में CISF की कार्रवाई, करीब 8 टन अवैध कोयला जब्त

JP Bharat Shareतेतुलमारी: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह 06 नंबर बस्ती में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 8 टन कोयला जब्त किया। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, CISF को पाण्डेयडीह…

JP Bharat Share

तेतुलमारी: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह 06 नंबर बस्ती में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 8 टन कोयला जब्त किया। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, CISF को पाण्डेयडीह 06 नंबर बस्ती स्थित भूमि माइंस के ऊपर अवैध रूप से कोयला जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने के बाद दोपहर करीब 3 बजे टीम ने चिन्हित स्थल पर कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान मौके से करीब 8 टन कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयले को नियमानुसार BCCL प्रबंधन को सौंप दिया गया। मामले में MMDR Act के तहत आगे की कार्रवाई की गई है।

CISF की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर निगरानी और सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports