,

जमुई कांड में पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

JP Bharat Shareजमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार,…

JP Bharat Share

जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। इस दौरान नंदन यादव घायल हो गया। मामले में एक अन्य आरोपी हरेराम यादव के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच

यह मामला 19 सितंबर को सामने आया था, जब नाबालिग छात्रा और उसके पुरुष मित्र के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की पहचान शुरू की।

पुलिस ने पहले तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports