बराकर के गायत्री नगर में धूमधाम से मनाया गया करम पर्व

JP Bharat Shareबराकर: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 68 स्थित गायत्री नगर में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम पर्व हर्षोल्लास से मनाया। पर्व को लेकर पूरे मोहल्ले में उत्सव का माहौल रहा। वार्ड 68 बराकर क्षेत्र में आता है। करम पर्व के अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से…

JP Bharat Share

बराकर: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 68 स्थित गायत्री नगर में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम पर्व हर्षोल्लास से मनाया। पर्व को लेकर पूरे मोहल्ले में उत्सव का माहौल रहा। वार्ड 68 बराकर क्षेत्र में आता है।

करम पर्व के अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से करम डाली की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद पारंपरिक करम गीतों और लोकनृत्य के साथ पर्व की खुशियां मनाई गईं।

कार्यक्रम में आसपास के मोहल्लों की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और भाई-बहनों के मंगल की कामना की।

पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का दौर चलता रहा। महिलाओं की सामूहिक भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और क्षेत्र में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports