सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार के इनामी आरोपी मनीष लोधी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

JP Bharat Shareसागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में सामने आए जहरीली शराब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके साथ मौजूद आरोपी आशीष साहू को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।…

JP Bharat Share

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में सामने आए जहरीली शराब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके साथ मौजूद आरोपी आशीष साहू को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी के पास बुधवार तड़के हुई। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में पहुंची थी, जहां दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनीष लोधी के पैर में गोली लगी, जबकि आशीष साहू भागने की कोशिश के दौरान घायल हो गया।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी में पुलिस ने दो देशी कट्टे, पांच खाली कारतूस और एक बेसबॉल का डंडा बरामद करने की जानकारी दी है। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मनीष लोधी बंडा और विनायका थाना क्षेत्रों से जुड़े जहरीली शराब मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मामले में पुलिस आगे की जांच और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। �


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports