धनबाद: जिला परिषद धनबाद की अध्यक्ष शारदा सिंह के ससुर एवं भाजपा नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह के पिता लालबाबू सिंह के निधन पर रामसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शारदा सिंह, शेखर सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।
लालबाबू सिंह का बुधवार सुबह करीब सात बजे 76 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। वे अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उदय प्रताप सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान उदय कुमार सिंह, शकुंतला मिश्रा, सुनील कुमार, संगीत सिंह, विनोद मिश्रा, अजय पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
















