करगली बाजार में क्षतिग्रस्त हालत में मिली मारुति कार, जांच में जुटी पुलिस

JP Bharat Shareबेरमो: बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार में शुक्रवार को भोली सिंह के घर के पास एक मारुति कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। वाहन का नंबर JH02BH2915 बताया जा रहा है। कार मिलने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उक्त कार गुरुवार शाम से ही बाजार में…

JP Bharat Share

बेरमो: बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार में शुक्रवार को भोली सिंह के घर के पास एक मारुति कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। वाहन का नंबर JH02BH2915 बताया जा रहा है। कार मिलने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, उक्त कार गुरुवार शाम से ही बाजार में खड़ी थी। शुक्रवार को जब लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त हालत में देखा तो इसकी सूचना बेरमो पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

कार के अगले हिस्से में काफी क्षति दिखाई दे रही है। हालांकि, वाहन किस परिस्थिति में क्षतिग्रस्त हुआ और इसे यहां कौन छोड़कर गया, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस वाहन के मालिक का पता लगाने के साथ-साथ कार के क्षतिग्रस्त होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports